मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
आज हिन्दी दैनिक

सामनेघाटमें हास्टलकी पांचवीं मंजिलसे गिरकर छात्राकी मौत

लेखक: Arun Malviya · · 20 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
सामनेघाटमें हास्टलकी पांचवीं मंजिलसे गिरकर छात्राकी मौत

लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में गुरुवार को प्रात: १२ वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। मृतका की पहचान बिहार के सिवान जिले के गोपालपुर रतनपुर थाना क्षेत्र के बैजरहा गांव निवासी स्नेहा मिश्रा के रूप में हुई। वह विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी और हास्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। जानकारी के अनुसार, शिवप्रसाद गुप्त कालोनी, लेन नंबर तीन स्थित हास्टल की छत से छात्रा के गिरने की सूचना पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल प्रशासन छात्रा को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता तारकेश्वर मिश्रा को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के वाराणसी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी काशी गौरव बसंवाल, एडीसीपी गौरव बांगर और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को परिसर और हास्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिये हैं। फुटेज के जरिए छात्रा की गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक त्रिभुवन सिंह और हास्टल वार्डन प्रीति मिश्रा से पूछताछ की है। बताया गया कि हास्टल में स्नेहा के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती थीं। घटना के समय मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल छात्रा के पांचवीं मंजिल से गिरने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हादसे, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।