मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
आज हिन्दी दैनिक

अब साल के किसी भी महीने में जमा कर सकेंगे पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र-शोभित सिंघल

लेखक: AJVARANASI · · 23 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
अब साल के किसी भी महीने में जमा कर सकेंगे पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र-शोभित सिंघल

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शोभित सिंघल ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संघटन (ईपीएफओ) ने पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब पेंशनभोगी साल के किसी भी महीने अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए नवंबर महीने तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी। जमा किये गये जीवन प्रमाण पत्र की वैधता उसकी जमा करने की तारीख से अगले एक वर्ष तक रहेगी। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से यह प्रक्रिया और आसान हो गयी है। अपने कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं के हित में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पेंशनभोगी उमंग ऐप, जीवन प्रमाण ऐप, नजदीकी डाकघर, बैंक शाखा और जनसेवा केंद्र के माध्यम से प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा डाक विभाग की मदद से घर बैठे भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। वहीं, निजी भविष्य निधि ट्रस्टों के लंबित मामलों के समाधान के लिए विश्वास योजना-२०२६ और एमनेस्टी योजना-२०२६ शुरू की गयी है। ईपीएफओ ने नियोक्ताओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। इन योजनाओं का लाभ लेने की अंतिम तिथि २९ दिसंबर २०२६ निर्धारित की गयी है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।