मंडलायुक्तने देवदीपावली महासमिति को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
२४ नवम्बर को काशी में होने वाली भव्य देव दीपावली की तैयारियों को लेकर केंद्रीय देव दीपावली महासमिति एवं जिला प्रशासन की एक बैठक कमिश्नरी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्याक्षता केंद्रीय देव दीपावली के संस्थापक अध्यक्ष महंत नारायण गुरु ने की। बैठक में काशी के ८४ घाटों एवं कुंडों एवं तालाबों के प्रतिनिधियों ने देव दीपावली की तैयारियों को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए एवं समस्याओं को जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिसपर मंडलायुक्त ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर अपने उद््बोधन में मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि काशी की देव दीपावली देखने के लिए लाखों की संख्या में देश दुनियां सें श्रद्धालु एवं पर्यटक काशी आते है। कहा कि आगामी २४ नवम्बर को होने वाली देव दीपावली को ओर भी भव्य और दिव्य बनाने के लिए केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ओर प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे। कहा कि घाटो की सफाई, लाइटिंग, लोगों की सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंडित नारायण गुरु ने अपने उद््बोधन में कहा कि सभी लोग घाटो, मठ, मंदिरों, गलियों, चौराहों, कुंडो, तालाबों पर दीप दान करें एवं काशी की गरिमा के अनुरुप देव दीपावली को भव्यता प्रदान करें। बैठक में नलिन नयन मिश्र, आयर्ण पण्डया, लकी भारद्वाज, प्रशांत शंकर व्यास, अंकुर मेहरोत्रा, अजय शर्मा, शिवांशु यादव, बन्टी पाठक, महन्त राज नाथ तिवारी, मंयक पाण्डेय, मुन्ना त्रिपाठी, बच्चा मिश्र, घनश्याम सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, एडी. सीपी. शिव हरि मीणा, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सोलापुरकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र पाडेय ने किया।
संबंधित समाचार
टिप्पणियाँ (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।