मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
गुरूवार, 05 नवम्बर 2026
आज हिन्दी दैनिक

14.89 करोड़ से दूर होगा अखरी-भिखारीपुर मार्ग का जलभराव, बनेगी 4.5 किमी लंबी ड्रेन लाइन

लेखक: DINBANDHU RAI · · 42 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
14.89 करोड़ से दूर होगा अखरी-भिखारीपुर मार्ग का जलभराव, बनेगी 4.5 किमी लंबी ड्रेन लाइन

वाराणसी।अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर हर साल बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबी स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का निर्माण करा रहा है। परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद अखरी से भिखारीपुर तक बारिश के पानी की निकासी सुगम होगी और सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अखरी-भिखारीपुर (वाराणसी-अदलपुरा-चुनार) मार्ग के आसपास तेजी से शहरी आबादी का विस्तार हुआ है, लेकिन उस अनुपात में जलनिकासी की व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी। इसके चलते बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना स्वीकृत की गई है।उन्होंने बताया कि हाल ही में अर्णव चक्रवात के कारण मार्ग पर फिर जलभराव हो गया था। इसके बाद नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से पंपिंग कराकर पानी निकलवाया। अधिकारियों के मुताबिक, आसपास के कुछ भवनों के बेसमेंट और खाली प्लॉटों का पानी भी सड़क पर छोड़े जाने से समस्या बढ़ रही है। इस पर भी कार्रवाई की जा रही है।वहीं, जलभराव से सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की है। टीम प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर गड्ढों की मरम्मत कर रही है। 

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।